अगर आप बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एक शानदार मौका है। इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने Local Bank Officer (LBO) के 400 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 12 मई 2025 से शुरू होंगे और 31 मई 2025 तक चलेंगे।
जरूरी तारीखें
- आवेदन शुरू होंगे – 12 मई 2025
- आवेदन की आखिरी तारीख – 31 मई 2025
- परीक्षा की तारीख – जल्दी बताई जाएगी
- एडमिट कार्ड – परीक्षा से पहले आएगा
आवेदन शुल्क
- जनरल / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस – ₹850
- एससी / एसटी / दिव्यांग – ₹175
- भुगतान ऑनलाइन ही करना होगा – डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से
उम्र सीमा (1 मई 2025 के अनुसार)
- कम से कम उम्र – 20 साल
- ज्यादा से ज्यादा उम्र – 30 साल
- आरक्षित वर्ग को उम्र में छूट मिलेगी सरकारी नियमों के अनुसार।
कौन-कौन आवेदन कर सकता है?
जिस किसी ने भी किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन किया है, वो इस फॉर्म को भर सकता है।
पदों का बंटवारा
श्रेणी के हिसाब से पद
कैटेगरी | पद |
---|---|
जनरल (UR) | 162 |
ओबीसी | 108 |
ईडब्ल्यूएस | 40 |
एससी | 60 |
एसटी | 30 |
कुल | 400 |
राज्य के हिसाब से पद
राज्य | भाषा | पद |
---|---|---|
तमिलनाडु | तमिल | 260 |
ओडिशा | ओड़िया | 10 |
महाराष्ट्र | मराठी | 45 |
गुजरात | गुजराती | 30 |
पश्चिम बंगाल | बंगाली | 34 |
फॉर्म कैसे भरें?
- सबसे पहले IOB की वेबसाइट पर जाएं।
- Local Bank Officer Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- पूरा नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ लें।
- अपने जरूरी डॉक्यूमेंट तैयार रखें – फोटो, साइन, पहचान पत्र, शैक्षणिक दस्तावेज आदि।
- फॉर्म को ध्यान से भरें, कोई गलती न हो।
- अगर फीस देनी है तो ऑनलाइन ही जमा करें, नहीं तो फॉर्म अधूरा माना जाएगा।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट जरूर निकाल लें।
आखिर में
अगर आप 20 से 30 साल के बीच हैं और ग्रेजुएट हैं, तो इंडियन ओवरसीज बैंक की ये भर्ती आपके लिए शानदार मौका है। 12 मई से 31 मई 2025 के बीच आवेदन जरूर करें और इस मौके को हाथ से न जाने दें।
Home Page | Click Here |